डीसी साक्षी साहनी के निर्देशन में कंपनी बाग में जैविक सामग्रियों के बाजार की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि गेट नंबर-1 में यह खाद्य पदार्थों के बाजार लगेंगे। हर रविवार सुबह 8 से 11 बजे तक लोग जरूरत की चीजें खरीद सकेंगे। आईएएस सोनम ने इस बाजार का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि बिना खाद के तैयार उत्पादों की स्टॉल किसान लगाएंगे। बता दें कि इसके पहले होशियारपुर, लुधियाना में पहले ही जैविक उत्पादों का बाजार लग रहा है। पंजाब एग्रो जैविक खेती करने के इच्छुक किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिन्हें खेती के बारे समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी सुरिंदरपाल सिंह, पंजाब एग्रो क्षेत्रीय प्रबंधक पवनप्रीत सिंह, सहायक उपनिदेशक बागवानी तजिंदर सिंह, तरूण सेन व अन्य मौजूद रहे।


