मकसूदां फ्लाईओवर के नीचे 12 हमलावरों ने युवक को किया घायल

मकसूदा फ्लाईओवर के नीचे दर्जन से ज्यादा हमलावरो ने थार सवार एक युवक को तेजधार हथियारों से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान मनमीत सिंह निवासी बस्ती गुंजा के रूप में हुई है। लड़ाई के कारणों का पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए घायल युवक मनमीत सिंह के चाचा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि उनके भतीजे को कुछ युवकों ने हमले करके घायल कर दिया है। पहले सिविल में लेकर गए बाद में निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। वही प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि सिटी इंस्टीट्यूट की तरफ से कुछ गाड़ियां आई और दूसरी तरफ से भी। जिनमें से कुछ युवकों ने निकल कर थार सवार युवक पर हमला शुरू कर दिया। ऐसा लगा जैसा किसी ने गोलियां भी चलाई हो। वहीं थाना एक की पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। युवक अभी बयान देने के काबिल नहीं है की हमला किसी रंजिश के कारण हुआ है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *