बिजली कट से राहत की तैयारी… दो ग्रिडों को अपग्रेड करने का प्रोसेस शुरू, 31.5 एमवीए के ट्रांसफार्मर पहुंचे

आने वाले गर्मी के सीजन में जालंधर सिटी के बस्ती एरिया को बिजली तारों की ओवरलोडिंग के कट नहीं सहने पड़ेंगे। इसके साथ ही लेदर कॉम्प्लेक्स एरिया में भी फैक्ट्री तथा रिहायशी इलाकों में ओवरलोडिंग की परेशानी नहीं आएगी। पावरकॉम ने पुराने 120 फीट रोड पावर ग्रिड तथा लेदर कॉम्प्लेक्स पॉवर ग्रिड को अपग्रेड करने की योजना पर काम आरंभ कर दिया है। इनके लिए रविवार को नए पावर ट्रांसफार्मर मिल गए। कंस्ट्रक्शन साइट पर इन्हें पहुंचा दिया गया है। यहां 31.5 एमवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। पुरानी ट्रांसफार्मर उतारने से दोनों ग्रिड में 11- 11 एमवीए की कैपेसिटी में इजाफा होगा। पावरकॉम के सर्किल प्रभारी डिप्टी चीफ इंजीनियर गुलशन चौटानी बताते हैं कि दोनों ट्रांसफार्मरों को बारी-बारी से फिट किया जाएगा। इसके लिए पहले बिजली घरों के अंदर तकनीकी तैयारी की जाएगी। इसे लेकर तकनीकी मंथन हो रहा है। 120 फीट रोड के ट्रांसफार्मर को पहले स्थापित किया जाना है। दोनों बिजली घरों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने से बिजली सप्लाई की बढ़ी हुई जरूरत को पूरा किया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *