गर्मी आ रही है… रात में 10 तो दिन में 25 डिग्री पहुंचा तापमान

रविवार सुबह और शाम को घने बादल छाए रहे। जबकि दोपहर को तीखी धूप निकली। जालंधर में दिन का तापमान 25 डिग्री पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इस तरह अब रात के तापमान में इजाफा होने के बाद गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सिटी का एयर क्वालिटी इंडेक्स घटा है। दिन में एयर क्वालिटी इंडेक्स 70 रिकॉर्ड किया गया है। जबकि इस दिन अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 120 रहा है। पूरे दिन की धूप के बाद शाम 4 बजे ठंडी हवाओं के बीच बादल छाए रहे। इसके बाद शाम को ठंडक रही मगर दोपहर में गर्मी का एहसास रहा। आने वाले दो दिनों में मौसम ड्राई रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *