त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान:रायगढ़ और पुसौर ब्लाॅक में वोटिंग जारी; 4 सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होना है। 17 फरवरी आज पहले चरण के मतदान हो रहे हैं। रायगढ़ जिला में पहले चरण के लिए रायगढ़ और पुसौर विकासखंड के ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है। रविवार को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम से सामग्री वितरित की गई। वहीं पुसौर ब्लॉक के लिए जनपद पंचायत परिसर पुसौर से मतदान सामग्री के साथ दलों को रवाना किया गया। मतदान 17 फरवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतदान केंद्र में ही मतों की गणना की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत मतदाता 4 पदों के लिए मतदान करेंगे। इसमें वार्ड के पंच, ग्राम पंचायत के सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा।
रायगढ़ ब्लाॅक में 200 मतदान केन्द्र रायगढ़ ब्लॉक के रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार शिव कुमार डनसेना ने बताया कि रायगढ़ ब्लॉक में 200 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 84 ग्राम पंचायतों, 21 जनपद पंचायत क्षेत्र और 2 जिला पंचायत क्षेत्र के लिए वोट डाले जाएंगे। 4 सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित रायगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत 25 जनपद सदस्य क्षेत्र हैं जिनमें से क्षेत्र क्रमांक 8, 21, 24, 25 ये 4 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में 21 जनपद सदस्यों के लिए मतदान होगा। रायगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 3 जिला पंचायत क्षेत्रों में से क्षेत्र क्रमांक 1 में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जिस कारण क्षेत्र क्रमांक 2 और 3 के लिए वोटिंग होगी। पुसौर ब्लाॅक में 194 मतदान केंद्र पुसौर ब्लॉक के रिटर्निंग ऑफिसर नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा ने बताया कि पुसौर ब्लॉक के लिए 194 मतदान केंद्र हैं। यहां 89 ग्राम पंचायतों, 25 में से 24 जनपद सदस्यों और तीन जिला पंचायत सदस्य- क्षेत्र क्रमांक 4, 5, 6 के लिए वोटिंग होगी। जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो चुका है।
अलग-अलग रंगों के होंगे मतपत्र त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन मतपत्रों से होंगे। इसके लिए पदों के अनुसार मतपत्र का रंग निर्धारित है। पंच का मतपत्र सफेद, सरपंच का नीला, जनपद सदस्य का पीला और जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र गुलाबी रंग का होगा।​​​​​​​ तीन चरणों में हो रहा चुनाव रायगढ़ जिले में तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण में 17 फरवरी को रायगढ़ और पुसौर में मतदान होगा। दूसरे चरण में 20 फरवरी को खरसिया और धरमजयगढ़ में वोटिंग होगी। तीसरे और अंतिम चरण में 23 फरवरी को लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक में मतदान होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *