जालोर महोत्सव में साउंडवालों ने टेन्टवाले के बेटे को पीटा:थाने के बाहर हंगामा; बॉलीवुड नाइट सहित कई कार्यक्रम रद्द करने पड़े

जालोर महोत्सव में रविवार रात साउंड सिस्टम चलाने वाले 15-20 लड़कों ने एक युवक की पीट दिया। इससे मेले में हंगामा हो गया। आयोजन समिति को रविवार रात में होने वाले बॉलीवुड नाइट सहित कई कार्यक्रम रद्द कर दिए। पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार- जालोर के शाह पूजांजी गेनाजी स्टेडियम में 3 दिवसीय जालोर महोत्सव चल रहा है। रविवार को इसका दूसरा दिन था। नटराज मंच के पास शाम 7 बजे टेंट डेकोरेशन व साउंड सिस्टम के सदस्यों में विवाद हो गया। इसके बाद साउंड सिस्टम के 15-20 लड़कों ने मिलकर टेंट डेकोरेशन के मालिक हुकमीचंद के बेटे विक्रम को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसे गंभीर चोटें आईं, लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर कुछ लोगों ने कोतवाली थाने के आगे हंगामा कर दिया। ये लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने व साउंड सिस्टम जब्त करने के साथ की कार्यक्रम रद्द करने की मांग कर रहे थे। इस पर आयोजन समिति ने रविवार रात में 8 बजे से होने बॉलीवुड नाइट सहित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। स्टेज हिला तो साउंड हटाने को कहा था जानकारी में सामने आया कि रविवार को यहां मंच पर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई थी। इस दौरान टेंटवालों को शिकायत की गई कि मंच हिल रहा है। ऐसे में टेंटवाले ने साउंड वालों को मंच पर लगी लाइटें हटाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद साउंड वालों ने टेंटवाले के बेटे को वहीं बुरी तरह पीट दिया। रद्द हो गए बतूल बेगम, स्वागत राठौड़ और पल्लवी दाभोलकर के कार्यक्रम हंगामे के बाद शाम 6.30 बजे पद्मश्री बतूल बेगम का राजस्थान लोकगायन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। साथ ही 8.30 बजे बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर स्वागत राठौड़ और पल्लवी दाभोलकर का बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *