27 और 28 फरवरी को होने वाली REET-2024 में 15 लाख 44 हजार 418 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। 2 दिन 3 परियों में होने वाले इस एग्जाम में डेढ़ लाख कैंडिडेट्स राज्य के बाहर के होंगे। करीब 90 हजार कैंडिडेट्स को इस बार गृह जिला नहीं मिल पाएगा। हालांकि, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रयास किया है कि प्रदेश के कैंडिडेट्स को घर के पास का ही जिला अलॉट किया जा सके। क्यूआर कोड से डमी कैंडिडेट पर लगाम लगेगी
खास बात यह है कि इस बार REET-2024 के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड होगा। इसे स्कैन करते ही कैंडिडेट्स के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। डमी अभ्यर्थी पर अंकुश लगाने के लिए पहली बार कैंडिडेट्स का फेस रिकग्निशन होगा। साथ ही, अंगूठे का निशान भी लिया जाएगा। इसके अलावा पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी कराने और सीसीटीवी से नजर रखने की व्यवस्था भी की गई है। सेंटर पर लाइव फोटो मिलान करेंगे
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव और REET समन्वयक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया- बोर्ड की ओर से परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए तैयारी की जा रही है। पहली बार एडमिट कार्ड में क्यू आर कोड होगा। इससे कैंडिडेट्स की पूरी जानकारी मिल सकेगी। आवेदन पत्र में लगाई गई फोटो का सेंटर पर लाइव फोटो मिलान करने के लिए फेस रिकग्निशन होगा। आगामी कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के अंगूठे का निशान भी लिया जाएगा। इससे डमी कैंडिडेट्स पर अंकुश लगेगा। पेपर सेंटर पर पहुंचने, खोलने और परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने की पूरी प्रोसेस की वीडियोग्राफी होगी। पेपर कोऑर्डिनेटर व फ्लाइंग के पास वीडियोग्राफर होगा। सभी सेंटर पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 2 दिन 3 पारी में चलेगा एग्जाम REET से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… REET में कैंडिडेट का होगा फेस रिकग्निशन,डमी को पकड़ सकेंगे:एग्जाम सेंटर पर लाइव फोटो मिलान होगा, 1750 सेंटर पर होगी परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से REET-2024 का आयोजन 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में होगा। परीक्षा में डमी अभ्यर्थी पर अंकुश लगाने के लिए कैंडिडेट्स का फेस रिकग्निशन होगा और अंगूठा निशानी ली जाएगी। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। (पूरी खबर पढ़ें)


