2 साल के बच्चे की ट्रैक्टर से गिरकर मौत:खेल-खेल में भाई का हाथ चाबी पर लगा; झटके से बिगड़ा संतुलन

ट्रैक्टर में 2 और 4 साल के दो भाई खेल रहे थे। चाबी लगी हुई थी। 4 साल के भाई का हाथ खेल-खेल में चाबी पर लगा और ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। झटका लगने से 2 साल का बच्चा गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। इलाज के दौरान हॉस्पिटल में बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना पाली जिले के सांडेराव थाना इलाके के गांव सिंदरू में रविवार को हुई। बच्चे के चाचा धर्माराम ने बताया- सिंदरू के पास खेत में मैं और मेरा भाई उदाराम गमेती काम कर रहे थे। हम उदयपुर के रहने वाले हैं। पूरा परिवार खेती के काम में लगा था। उदाराम के बेटे सुरेश (2) और मुकेश (4) खेत में खड़े ट्रैक्टर में खेल रहे थे। ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी। ऐसे में खेलते समय मुकेश का हाथ चाबी पर टकरा गया। जिससे ट्रैक्टर झटके से स्टार्ट हो गया। बैलेंस बिगड़ने से सुरेश ट्रैक्टर से गिर गया। गिरते समय ट्रैक्टर के पार्ट से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए सांडेराव हॉस्पिटल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उसे पाली रेफर किया गया। रविवार देर शाम पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया जा रहा था, लेकिन सुरेश ने दम तोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *