न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से ज्यादा बढ़ा:कल से तीन दिन बादल छाने के आसार,आज ड्राई रहेगा मौसम

सीकर में मौसम लगातार ड्राई रहने के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज सीकर में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाए रहे। हालांकि धूप निकलने के बाद से मौसम साफ है। अब कल से मौसम में बदलाव आ सकता है। हालांकि आज भी मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। बता दें कि सीकर में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहने के चलते अब लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं सुबह और शाम के समय भी सर्दी का असर बेहद कम हो चुका है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज सीकर सहित प्रदेशभर में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। लेकिन कल से मौसम में बदलाव आने वाला है। प्रदेश के मौसम में 18 से 20 फरवरी के दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी/बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *