प्रयागराज में हुए एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत हो गई। 2 दिनों के बाद मृतकों के शव कोरबा पहुंचे। शवों के घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। मंत्री देवांगन ने शोक व्यक्त करते हुए घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की बात कही। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से बातचीत कर अतिरिक्त सहायता का प्रयास किया जाएगा। साथ ही शासन की ओर से मिलने वाली नियमित सहायता राशि भी परिवारों को प्रदान की जाएगी। बता दें कि UP के प्रयागराज में शुक्रवार रात बस और बोलेरो की भीषण टक्कर में कोरबा जिले के 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हैं। मरने वालों में पिता-पुत्र और जीजा-साले शामिल हैं। ये सभी महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुआ। घायल हुए 19 लोग बस में सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश रहने वाले हैं। बोलेरो बुरी तरह डैमेज हो गई है। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। बोलेरो सवार कोई भी जिंदा नहीं बचा है। 7 अलग-अलग परिवार के लोगों की जान गई है। बोलेरो को गैस कटर से काटकर लाशों को बाहर निकाला गया। संतोष और सौरभ पिता-पुत्र हैं, जिनकी हादसे में जान गई मरने वाले दर्री के कलमीडुग्गू और जांजगीर के रहने वाले थे। इनमें संतोष और सौरभ पिता-पुत्र हैं। भागीरथी और ईश्वरी जीजा साले हैं। सभी नवनिर्वाचित पार्षद राधा बाई महंत के समर्थक थे। वह मतगणना स्थल से घर लौटते समय रोती रहीं। राधा ने कहा कि समर्थकों को खोकर ऐसा लग रहा है कि जीतकर भी हार गई। अब जानिए कैसे हुआ भीषण हादसा ? यमुनापार SP विवेक यादव ने बताया कि बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। इसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक लगाया, लेकिन सामने से आ रही बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई। कमिश्नर तरुण गाबा और कलेक्टर रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। वहीं कोरबा कलेक्टर अजीत बंसल ने कहा कि प्रयागराज पुलिस से हम संपर्क में हैं। SP ने वहां की पुलिस से बात की है। प्रयागराज से कोऑर्डिनेट करके हम आगे की कार्रवाई करेंगे। गैस कटर से बोलेरो की बॉडी काटी, तब शव निकल पाए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर पहुंचे। देखा कि बोलेरो से शव बुरी तरह फंसे हुए थे। खून से लथपथ लोग तड़प रहे थे। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस गैस कटर और एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। बोलेरो को गैस कटर से काटा गया। तब जाकर शवों को बाहर निकाला गया। कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। बैग से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने दो शवों की पहचान ईश्वरी प्रसाद जायसवाल और सोमनाथ दरी के रूप में की। हादसे के वक्त बस सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे घायल श्रद्धालु रोडमल ने बताया कि हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक भीषण टक्कर हुई। उस समय मैं जाग रहा था और बस के केबिन में बैठा था। बेकाबू बोलेरो सामने से बस से भिड़ गई। गनीमत रही कि मैं किसी तरह बच गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव CMO डॉक्टर एके तिवारी ने बताया था कि मैं यहां शनिवार सुबह 4 बजे से हूं। 3 डेडबॉडी को सुबह 5 और 2 को 8 बजे लाया गया। पांच डेडबॉडी जाम में फंसी रहीं। सुबह 11 बजे लाया गया। सभी डेडबॉडी को कोल्ड रूम में रखवाया गया था, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। यूपी सरकार ने बस सवार यात्रियों को मध्य प्रदेश भेजा बस में सवार यात्री भंवरलाल पाल निवासी पिपलिया पाल तहसील सारंगपुर ने फोन पर बताया कि सभी सवारी सुरक्षित हैं। उज्जैन की बस को अमलावता गांव निवासी रोड़मल बंजारा ने हायर किया था, जिसमें सारंगपुर क्षेत्र के पिपलिया पाल और खजुरिया गांव के लोग सवार होकर कुंभ में गए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम योगी ने दुख जताया सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम योगी ने दुख जताया है। राष्ट्रपति ने कहा- समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। CM साय ने 10 मौत पर जताया दुख वहीं छत्तीसगढ़ के CM साय ने भी दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया लिखा कि 10 श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मन व्यथित है। कोरबा जिला प्रशासन को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। हादसे की 7 तस्वीरें… ——————————— सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत: सोनभद्र में ट्रेलर-बोलेरो की टक्कर, 6 लोग गंभीर, प्रत्यक्षदर्शी बोला-आंख खुली तो भयंकर मंजर देखा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में कुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं। बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे। घटना सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर..


