भास्कर न्यूज| जांजगीर सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन दसवीं कक्षा में इंग्लिश (कम्युनिकेटिव), इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) का पेपर हुआ। प्रश्नपत्र में अधिकतम सेक्शन अंग्रेजी साहित्य से पूछे गए थे, वहीं बारहवीं की परीक्षा की शुरुआत एंटरप्रेन्योरशिप का पेपर से हुई। 10 वीं में पेपर की भाषा स्पष्ट थी, जिससे छात्रों के लिए प्रश्नों को समझना और हल करना काफी आसान रहा। साथ ही, प्रश्न पत्र में अधिकतम सेक्शन अंग्रेजी साहित्य से पूछ गए थे। छात्रों ने बताया कि प्रश्न को हल करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और तय समय में उन्होंने सारे प्रश्न के जवाब लिख दिए। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, स्मार्टवॉच, वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग और अन्य कम्युनिकेशन डिवाइस को सेंटर पर लाने की अनुमति नहीं दी गई। बता दें कि परीक्षार्थियों को इंविजिलेटर की ओर से दिये जाने वाले निर्देशों का पालन कराया गया। इसके अनुसार आंसर बुक और अटेंडेंस शीट पर रॉल नंबर और क्वेश्चन पेपर सेट नंबर लिखवाया गया इसके साथ ही परीक्षार्थियों को मोबाइल और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ नहीं लाने नहीं दिया गया। परीक्षार्थी केवल पेन, पेंसिल, इरेजर, स्केल, शार्पनर, जियोमेट्री इंस्ट्रूमेंट, कलर, एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा में प्रवेश कर सके। सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई बोर्ड की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे खत्म हुई। परीक्षा में स्टूडेंट्स को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। साथ ही, परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर 1:30 बजे से पहले बाहर जाने नहीं दिया गया। रेग्यूलर छात्र- छात्राओं को एग्जाम सेंटर पर अपने प्रवेश पत्र के साथ अपने स्कूल आईडी कार्ड को भी देखा गया जबकि प्राइवेट छात्रों को अपने प्रवेश पत्र के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो पहचान प्रमाण को चेक किया गया। नियमित छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म ही एंट्री दी गई। परीक्षा में डायबिटीज स्टूडेंट्स को छोड़कर अन्य किसी भी परीक्षार्थियों को खाने-पीने की चीजें (बंद या खुली) लाने की अनुमति नहीं दी गई।


