मतदाताओं को जागरूक करने चला रहे अभियान

लोहंडीगुड़ा| जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत उसरीबेड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मतदाता जागरूकता रैली, मतदान शपथ, रंगोली, मानव श्रृंखला जाबो का प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणजनों को मतदान के लिए प्रेरित कर अपील किया गया कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस दौरान बिहान योजना के उसरीबेड़ा, बड़ांजी कलस्टर संगठन के समूह दीदी, पीआरपी, आरबीके, सक्रिय महिला, पशु सखी, कृषि सखी, ब्लाक परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम लोहंडीगुड़ा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *