सुकमा जनपद के 82 मतदान केंद्रों में 35724 मतदाता करेंगे वोट

सुकमा | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत सुकमा जनपद में पहले चरण में मतदान होगा। यहां जिला पंचायत के 2, जनपद सदस्य के 10, सरपंच के 33 और पंचों के 426 पदों के लिए ग्रामीण मतदाता वोट करेंगे। चुनाव लड़ने 571 पंच, 108 सरपंच, 30 जपं सदस्य के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सुकमा जनपद में कुल 35724 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 15958 पुरुष और 19766 महिला मतदाता शामिल हैं। पहले चरण के लिए क्षेत्र में 82 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 12 पिंक बूथ भी शामिल हैं। रविवार की सुबह से ही मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर उन्हें रवाना कर दिया गया। इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था भी की गई है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव खुद निर्वाचन कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रविवार को जिपं सीईओ नम्रता जैन, निर्वाचन प्रेक्षक अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर गजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *