पंचायत चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

सुकमा| त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के मतदान के दिन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। मतदान 17 फरवरी और 20 फरवरी को सुकमा जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। इन दिनों सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में अवकाश रहेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 23 फरवरी को भी मतदान होना है, लेकिन यह दिन पहले से ही शासकीय अवकाश के रूप में निर्धारित है। इसलिए इस दिन अलग से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की आवश्यकता नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *