मजदूरों को नहीं मिल रहा पौष्टिक आहार

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में चल रहे एनआई कार्य में इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा कार्य में लगे रेलकर्मियों और मजदूरों को चावल और आलू की सब्जी दी जा रही है। जबकि सिग्नल और टेलीकॉम, ऑपरेटिंग, विभाग के द्वारा अपने कर्मियों को नॉनवेज के साथ पौष्टिक आहार परोसा जा रहा है। मधुमेह रोगी रेलकर्मी आलू की सब्जी नहीं खा पा रहे हैं। रेलवे के इस तरह की दोहरी व्यवस्था को देखकर इंजीनियरिंग विभाग के रेलकर्मी और मजदूरों में असंतोष है। रेलकर्मी और मजदूरों का कहना है कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य में लगे सभी कर्मी और दैनिक मजदूर अपनी पूरी ऊर्जा और मेहनत से कार्य को सफल बनाने में लगे हैं। लेकिन मेहनतकश मजदूर और रेलकर्मी को आहार परोसने में भेदभाव करना न्याय संगत नहीं है। बंडामुंडा में चल रहा एनआई कार्य रेल मंडल के महत्वपूर्ण विकास कार्य में से एक है। इससे ट्रेनों के परिचालन में सुविधा होगी और ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार होगा। लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में भी भेदभाव पूर्ण रवैया से रेलकर्मी मजदूर नाराज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *