कवर्धा| जिले में 21 जनवरी से शुरू शिशु संरक्षण माह 21 फरवरी तक चलेगा। यह अभियान प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को निर्धारित स्थल पर चलाया जाएगा। 5 वर्ष से कम आयु के शिशुओं में कुपोषण जनित बीमारियों में कमी लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम होंगे। माह के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण व 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सिरप दिया जाएगा। साथ ही हिमोग्लोबिन जांच, बच्चों का टीकाकरण, वजन मापने, गंभीर कुपोषित बच्चों का चिह्नांकन कर उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में इलाज भी किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।


