गुरुनानक भवन में सिख समाज ने कैंप लगाया, 171 लोगों की हु​ई जांच

भास्कर न्यूज | कवर्धा सिख समाज कवर्धा और नारायण एमएमआई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर शहर के गुरुनानक भवन में लगाया। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में कवर्धा शहर सहित आसपास के गांवों से 171 मरीजों ने लाभ उठाया। ईसीजी, बीपी, शुगर की जांच की गई। सिख समाज ने मरीजों को निशुल्क दवाई का वितरण किया। आयोजन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी भी शामिल हुए। शर्मा ने कहा कि सिख समाज की अलग ही पहचान है। सेवा के मामले में समाज की कारगर पहल रहती है। इस प्रकार के आयोजन से सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलता है। चंद्रप्रकाश ने कहा कि मरीजों को बड़े डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराने में बड़ी समस्या होती है। शिविर के माध्यम से सभी प्रकार के जांच की सुविधा मिलती है। आयोजन में डॉक्टर गजेन्द्र सहित सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *