भास्कर न्यूज | कवर्धा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार को पुरीपीठ शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के दर्शन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश सहित कवर्धा के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। प्रदेश में शांति और समृद्धि की कामना की। आदित्य वाहिनी ने 12 से 15 फरवरी तक हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया था। शंकराचार्य शनिवार की शाम पांडातराई के पास ग्राम मड़मड़ा पहुंचे। जहां रविवार को सुबह 11:30 बजे दर्शन दीक्षा संगोष्ठी एवं 3:30 बजे रानी दुर्गावती चौक में धर्म सभा में शामिल हुए। 17 फरवरी की सुबह दर्शन दीक्षा संगोष्ठी का कार्यक्रम होगा। उसके बाद वे दाढ़ी के पास चिल्फी के लिए प्रस्थान करेंगे। शनिवार को नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत हुई। जिले के सभी 7 निकाय में भाजपा ने परचम लहराया। जिस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन की जीत है। जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। जिस पर खरा उतरने का काम भी होगा। शहर विकास का काम तेज गति से होगा। जिला ही नहीं प्रदेश भर में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस के कुशासन को जनता ने नकार दिया है। आने वाले वर्षों में ट्रिपल इंजन की सरकार निकायों में काम करेगी।


