चोरी के संदेही को पकड़ने धमतरी जिले गए पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद

भास्कर न्यूज | बालोद अर्जुन्दा थाना अंतर्गत चोरी के मामले में धमतरी जिले के ग्राम गांव में एक संदेही को पकड़ने गई गुंडरदेही टीआई सहित पुलिस टीम व ग्रामीणों के बीच विवाद की नौबत आ गई। स्थिति ऐसी हो गई कि टीआई को सुरक्षा के लिहाज से पिस्तौल निकालना पड़ा। इस घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल होता रहा। जिसके बाद एएसपी मोनिका ठाकुर ने बयान दिया। एएसपी ने इस मामले में बताया कि गुंडरदेही थाने से पुलिस टीम धमतरी के एक गांव में संदेही को पकड़ने गई थी। उसे पकड़कर गाड़ी से ला रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गाड़ी से संदेही को बाहर निकालकर छुड़वाने का प्रयास किया। उन्होंने बतायाकि सुरक्षा के लिहाज से थाना प्रभारी ने पिस्तौल निकाला था। गुंडरदेही टीआई के अनुसार चोरी मामले में मुख्य आरोपी के बयान अनुसार संदेही को पूछताछ करने लाने गए थे। गांव में 40-50 ग्रामीणों ने विवाद कर दिया। गौरतलब है कि जादू टोना की आड़ में सोने-चांदी के जेवरात ठगी करने वाले आरोपी नारायण बंजारे ऊर्फ मुकरी (55 वर्ष) निवासी दानीटोला धमतरी और हेमंत कुमार यादव (46 वर्ष) निवासी देवीनवागांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा था। आरोपियों से पुलिस ने मंगलसूत्र, गेहूं दाना, खिनवा, पायल बरामद किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *