धूप और बदली, दिन व रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ा

बालोद| रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 2-2 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहा। दोपहर में धूप के बीच बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 18 फरवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 35 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके कारण हवा की दिशा में परिवर्तन होने का अनुमान है। जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 17 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 18 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। रविवार शाम 7 से रात 8 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 35 फीसदी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *