जमरुवा व मटिया के बीच मृत मिलीं 25 मुर्गियां, लिया सैंपल

भास्कर न्यूज|बालोद एनएच 930 जमरुवा और मटिया मार्ग के बीच मृत अवस्था में 25 मुर्गियां मिलने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे खुले में मृत मुर्गियां मिलने से ग्रामीणों व पशु चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति रही। सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पशु चिकित्सा विभाग के प्रभारी उपसंचालक डॉ. डीके. सिहारे ने बताया कि मृत अवस्था में लगभग 25 मुर्गियां मिली है। प्रारंभिक जांच में यह मालूम हुआ कि हमारे जिले का नहीं है। ट्रांसपोर्टिंग के दौरान मरने के बाद फेंक दिए होंगे। एक मुर्गी का वजन लगभग 3 से 5 किलो है। जानकारी अनुसार रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे मृत मुर्गियां देखी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने प्रजाति पता किया। सभी मुर्गियां पेरेंट प्रजाति की है। मुर्गियों की मौत कैसे हुई, यह जानने के लिए सैंपल लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। सुरक्षा के लिहाज से मृत मुर्गियों को डिस्पोज किया गया। बर्ड फ्लू को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है बावजूद पोल्ट्री फार्म संचालकों में हड़कंप मच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *