डीएनए पैकेजिंग पर अतिथि व्याख्यान में कॉलेज के विद्यार्थियों ने पूछे सवाल

भास्कर न्यूज | बालोद शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में वनस्पति शास्त्र विभाग ने विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया। विषय था डीएनए पैकेजिंग। साइंस कॉलेज, दुर्ग की डॉ. विजयलक्ष्मी नायडू ने व्याख्यान दिया। उन्होंने डीएनए पैकेजिंग की प्रक्रिया बताई। क्रोमेटिन संरचना, हिस्टोन प्रोटीन की भूमिका, न्यूक्लियोसोम संगठन और जीन अभिव्यक्ति पर प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया डीएनए अनुक्रमण, गुणसूत्र संरचना और आनुवंशिक सूचना के संरक्षण में अहम भूमिका निभाती है। छात्रों ने विषय में गहरी रुचि दिखाई। कई सवाल पूछे, जिनका डॉ. नायडू ने सरल और वैज्ञानिक तरीके से जवाब दिया। यह व्याख्यान छात्रों के अकादमिक ज्ञानवर्धन और शोध कार्यों में रुचि बढ़ाने में सहायक रहा। डॉ. अरुण साव ने विषय की उपयोगिता पर संक्षिप्त टिप्पणी दी। किशोर कुमार टंडन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। व्याख्यान छात्रों के लिए लाभकारी रहा और भविष्य में ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम के आयोजन की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ. अरुण साव, वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष किशोर कुमार टंडन, किरण श्री, नरेंद्र साहू और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *