अंबिकापुर | रामानुजगंज एनएच में दलधोआ घाट के पास शनिवार की शाम को बाइक में जा रहे एक किशोर को तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बलरामपुर जिले के ग्राम उलिया पस्ता निवासी 17 वर्षीय प्रदीप कुमार तिर्की की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रदीप शनिवार को अपने भाई को लेकर बलरामपुर गया था। वहां भाई को छोड़कर वापस बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान हादसा हुआ। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आए। यहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।


