डाक अदालत 20 को और पोस्ट फोरम की मीटिंग 18 को आयोजित की जाएगी

अंबिकापुर | भारतीय डाक विभाग ने जनसमस्याओं के निवारण के लिए 20 फरवरी को सुबह 11 बजे अधीक्षक कार्यालय डाकघर में डाक अदालत और 18 फरवरी सुबह 11 बजे प्रधान डाकघर अंबिकापुर में पोस्ट फोरम मीटिंग का आयोजन किया है। इसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई होगी और उनका निराकरण किया जाएगा। इस दौरान काउंटर सेवा, मनी ऑर्डर, बचत बैंक, मूल्य देय वस्तुएं, डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा, स्पीड पोस्ट व विदेशी डाक वस्तुएं आदि से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई होगी। अधीक्षक डाकघर ने कहा कि किसी उपभोक्ता को इन मामलों में शिकायत हो तो वह संबंधित अधिकारी के यहां संपर्क कर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *