केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी

भास्कर न्यूज | चिरमिरी केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पॉल उदय अरोंग ने विद्यार्थियों को उनकी आगामी बोर्ड परीक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा केवल ज्ञान का आंकलन ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और धैर्य की भी परीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को बोझ न समझें, बल्कि इसे एक उत्सव की तरह अपनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यालय की शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है बल्कि यह चरित्र निर्माण और एक अच्छे नागरिक बनने की नींव भी रखती है। इस अवसर पर अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *