ठंड से बचने चूल्हे के पास सोया वृद्ध झुलसा, हुई मौत

अंबिकापुर| प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मायापुर कटईपारा में आग की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कटईपारा निवासी 60 वर्षीय रामधनी शनिवार रात चूल्हे के पास बिस्तर लगाकर सोया था। ठंड के कारण चूल्हे में आग जल रही थी। इस बीच बिस्तर में आग पकड़ ली और इसकी चपेट में रामधनी आ गया। धुआं भरने से परिजन की नींद खुली तो वे बाहर परछी में आए। वहां रामधनी आग की लपटों से घिरा हुआ था। परिजन ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया, जहां दूसरे दिन उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *