अंबिकापुर | फरवरी से जून महीने तक अभी विवाह के लिए 39 शुभ मुहूर्त हैं। साल 2025 की शुरूआत के साथ ही खूब शहनाइयां बज रहीं हैं। फरवरी से जून के बीच हर महीने विवाह के लिए मुहूर्त हैं। हालांकि जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है, क्योंकि जून में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे। वहीं नवंबर, दिसंबर के विवाह मुहूर्तों में सबसे अधिक नवंबर में विवाह होंगे। फरवरी में 18, 19, 21, 23 और 25 को मार्च में 1, 2, 6, 7 और 12 मार्च को, अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 को, मई में 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 को, जून में 2, 4, 5, 7 और 8 जून को, नवंबर में 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 को और दिसंबर में 4, 5 और 6 को विवाह के शुभ-मुहूर्त हैं।


