परीक्षा प्रोटोकॉल, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता व मूल्यांकन प्रक्रियाओं के बारे में दी जानकारी

लुधियाना| आगामी बोर्ड परीक्षा 2026 के सुचारू और प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रीन लैंड स्कूल की प्रिंसिपल बलदीप पंधेर और पीजीटी स्टाफ ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित एक ज्ञानवर्धक वेबिनार में भाग लिया। सत्र का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने किया। वेबिनार के दौरान बोर्ड परीक्षा 2026 के संचालन से संबंधित विभिन्न नई पहल और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की। सत्र ने परीक्षा प्रोटोकॉल, मूल्यांकन प्रक्रियाओं और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। ग्रीन लैंड स्कूलों की श्रृंखलाओं के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने अपने संदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ की गई पहल की सराहना की। प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने कहा कि वेबिनार अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ और इससे शिक्षकों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए बोर्ड परीक्षाओं को सुव्यवस्थित और तनावमुक्त तरीके से आयोजित करने में निश्चित रूप से सहायता मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *