स्कूल में ऋषि बोध उत्सव मनाया

लुधियाना| आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर में स्कूल प्रिंसिपल शुभ लता के मार्गदर्शन में ऋषि बोध उत्सव मनाया गया। इसका आरंभ यज्ञ से हुआ। इसके बाद ज्ञान का प्रतीक ज्योति प्रज्ज्वलन के पश्चात पुष्पांजलि अर्पित की गई। नौवीं की छात्रा लावण्या ने एक सुंदर कविता से महर्षि दयानंद की तरफ से किए गए उपकारों का बखान किया। वनीषा ने महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिवरात्रि का आर्य समाज के लिए महत्व बताया। संगीत विभाग द्वारा ऋषि महिमा के भजनों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को बताया कि कैसे महर्षि दयानंद ने अपने गुरु के कहने पर अपना सम्पूर्ण जीवन वेदों के प्रचार में और समाज की कुरीतियों को दूर करने में लगा दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *