नन्हे-मुन्नों की सुंदर प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भास्कर न्यूज | लुधियाना सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शुक्रवार को सेंट मेरीज ब्लॉक में वार्षिक सांस्कृतिक और पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद ईश वंदना प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक रेव. फादर जॉर्ज और प्रिंसिपल बीना का स्वागत किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा 1 के विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण रहा। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों के उत्साह और खुशी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्टूडेंट्स ने रंगारंग भंगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के निदेशक फादर जॉर्ज ने वर्ड्स ऑफ विजडम में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को जीवन में ऊंचे आदर्श स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *