लुधियाना| शिक्षा विभाग की तरफ से 2011 के बाद पदोन्नत शिक्षकों और सभी कैडरों के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए अनावश्यक शर्त के खिलाफ शिक्षकों में कड़ाविरोध प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को टीचर्स ने डीसी आफिस के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। साथ ही नोटिफिकेशन की प्रतियां फूंकी।शिक्षक नेताओं ने राज्य सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ तो आम आदमी पार्टी सरकार शिक्षा क्रांति का नारा लगा रही है, वहीं दूसरीतरफ हजारों शिक्षकों को बेवजह टैट परीक्षा में फंसाकर परेशान किया जा रहा है। टीचर्स ने कहा कि अगर टैट की अनावश्यक शर्त वापस नहीं ली गई तोपंजाब सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।


