लुधियाना| शुक्रवार को स्थानीय प्रशासनिक मुलाजिम मिनी सेक्रेटेरिएट में दिव्यांगों के लिए रखी व्हीलचेयर का इस्तेमाल फाइलों व स्टेशनरी को ढोने में ठेले के रूप में करते हुए पाए गए। जबकि वहां अपने कार्य के लिए आने वाले दिव्यांग परेशान नजर आते हैं। यह तस्वीर प्रशासन की दिव्यांगों के प्रति संजीदगी को तब और बयां करती है, जब एक दिन पहले एडीसी ने दिव्यांगों के लिए तय एक्सेसिबिलिटी स्टैंडर्ड्स का पालन करने और मौजूदा सरकारी बिल्डिंग्स में जल्द से जल्द रैंप और दूसरी जरूरी सुविधाएं देने के निर्देश दिए थे।


