डिप्टी मेयर बोले-2 दिन में करवाया 2 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

लुधियाना | नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर को लेकर उनके ही वार्ड नंबर-40 में “गुमशुदगी” के पोस्टर लगने से सियासी हलचल तेज हो गई है। वार्ड की अलग-अलग जगहों पर लगे इन पोस्टरों ने नगर निगम के गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। पोस्टर में लिखा है “गुमशुदा की तलाश है, लापता प्रिंस जौहर। वार्ड नंबर-40 पार्षद और डिप्टी मेयर हैं। इन्हें ढूंढने वाले को 500 रुपए इनाम दिया जाएगा।” हालांकि पोस्टर लगाने वाले का नाम कहीं दर्ज नहीं है। मामला सामने आते ही प्रिंस जौहर ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में ही वार्ड में 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है, जबकि करीब 8 करोड़ रुपए के अन्य काम शुरू होने वाले हैं। हाल ही में इलाके में विभिन्न कैंप भी लगाए गए हैं। जौहर ने कहा कि जब विरोधियों को कोई और मुद्दा नहीं मिला तो इस तरह के पोस्टर लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि वार्ड की जनता उनके काम से परिचित है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पोस्टर किसने और क्यों लगाए। पोस्टर पर किसी संगठन या व्यक्ति का नाम नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *