लुधियाना| महाशिवरात्रि से ठीक पहले शहर में महादेव के भक्तों में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। शहर में महाशिवरात्रि महोत्सव की ओर से निकाली गई रथयात्रा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा की बारात में शामिल हुए। कलाकारों ने भूत-प्रेत व गणों की वेशभूषा धारण कर भाग लिया। भजनों व गीतों की धुनों पर झूमकर नाचे। तस्वीर में रथयात्रा के दौरान एक नन्हा कलाकार डमरू बजाकर अन्य बारातियों के साथ नृत्य प्रस्तुति देते हुए। (फोटो कंवलदीप डंग।)


