9 सूत्रीय मांगों पर हरी झंडी, क्रमोन्नति का रास्ता होगा साफ

भास्कर न्यूज| महासमुंद छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने शिक्षकों के भविष्य और हक की लड़ाई को लेकर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से मुलाकात की। प्रांतीय प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर और उमेश भारती गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया। उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने बताया कि मुलाकात के दौरान 9 प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द निराकरण का भरोसा दिया है। इनमें वर्षों से लंबित सहायक शिक्षकों का तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान तत्काल जारी किया जाए। राष्ट्र और शिक्षा हित में काम करने वाले संघ के प्रांतीय कार्यालय के लिए नया रायपुर में भूखंड (जमीन) देने की मांग। शासन स्तर पर अटके भर्ती पदोन्नति नियम 2025 को जल्द प्रकाशित किया जाए ताकि पदोन्नति का रास्ता खुले। एल.बी. संवर्ग की सेवा गणना: इस संवर्ग की सेवा की गिनती प्रथम नियुक्ति तिथि से करने पर विशेष चर्चा हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *