महासमुंद | महानिदेशक नीति आयोग, नई दिल्ली एवं जिले की प्रभारी सचिव निधि छिब्बर 18 फरवरी को आकांक्षी विखं पिथौरा प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे आकांक्षी जिला एवं विखं कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 अभियान में शामिल होंगी। इस संबंध में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे कार्यक्रम विवरण के अनुसार आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें।


