महासमुंद | स्वामी शिवानंद सरस्वती योग भवन में महाशिवरात्रि महोत्सव पर 15 फरवरी को 24 घंटे का पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय का अखंड संकीर्तन साधकों और भक्तों द्वारा किया जाएगा। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सामूहिक संकीर्तन और शाम 6 बजे से रात 8.30 बजे तक भजन कीर्तन। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय का सामूहिक संकीर्तन व आरती पश्चात समापन होगा।


