महासमुंद | ग्राम बेमचा के गायत्री मंदिर में स्थापित प्रज्ञेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को होगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रुद्राभिषेक और दोपहर 12 से 1 बजे तक एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ होगा। गाय के दूध, दही, घी और गंगा जल, शहद, चंदन, धतुरे का फूल व बेलपत्र के साथ रुद्राभिषेक में श्रद्धालु शामिल हो सकते है। रुद्राष्टक और शिव पंचाक्षरी मंत्र का पाठ भी होगा।


