महासमुंद | जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए तीन दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 16 से 18 फरवरी तक होगा। निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 190 पदों पर भर्ती की जाएगी। कैंप सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लगेगा। 16 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय, पिथौरा, 17 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय, बसना और 18 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय, सरायपाली में होगा। इसमें सेक्युरिटी गार्ड के 150 पद, फील्ड व कलेक्शन ऑफिसर के 40 पद है। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार विभाग के पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या CG Rozgar App पर पंजीयन कर सकते हैं।


