ग्राम खरोरा में जन चौपाल में मनरेगा कानून में बदलाव से नुकसान की जानकारी दी गई

महासमुंद | ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्राम खरोरा में मनरेगा के संबंध में एक महत्वपूर्ण ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में नए मनरेगा कानून में किए गए बदलावों के पश्चात ग्रामीणों को होने वाले संभावित नुकसान और उसके भविष्य पर विस्तार से चर्चा की गई। चंद्राकर ने बताया कि मनरेगा में हुए हालिया बदलावों से मजदूर वर्ग और ग्रामीण परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसमें किसी भी प्रकार की कटौती या जटिलता से सीधे गरीब और जरूरतमंद परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने ग्रामीणों से जागरूक रहने और अपने अधिकारों के लिए संगठित रहने का आह्वान किया। पूर्व सरपंच सुनीता देवदत्त चंद्राकर, देवदत्त चंद्राकर, भुवनेश्वर चंद्राकर सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे और योजना को सशक्त बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह मनरेगा से जुड़े जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *