सुकमा| कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पोटाकेबिन हाई स्कूल कोर्रा के प्रभारी प्राचार्य और मारोकी स्कूल के सहायक शिक्षक दीनदयाल ठाकुर अनुपस्थित पाए गए, जिस पर डीईओ ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में कक्षा 10वीं, 8वीं और 5वीं की परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षण के निर्देश दिए गए।


