जालंधर | अलायंस क्लब जालंधर समर्पण की बोर्ड मीटिंग प्रधान पवन कुमार गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, को-चेयरमैन केवल शर्मा, कन्वीनर संजीव गंभीर थे। चेयरमैन छाबड़ा ने रिपोर्ट पेश की। इस दौरान विनोद कुमार कौल को प्रधान, आईपीपी पवन कुमार गर्ग, सीनियर वाइस प्रधान हर्षवर्धन शर्मा, उप प्रधान प्रथम लोकेश बजाज, उप प्रधान अशोक बजाज, सचिव पूजा बजाज, कोषाध्यक्ष मोहित सेठ, पंकज कोहली, जॉइंट सचिव राजेश वर्मा को चुना गया नवनियुक्त प्रधान विनोद कुमार कौल ने भरोसा दिलाया कि टीम समाज सेवा के कार्य ज्यादा से ज्यादा करेगी। उप गवर्नर प्रथम एनके महेंद्रू और जीडी कुन्द्रा ने नई टीम का उत्साह बढ़ाया। यहां पूर्व प्रधान विजय शर्मा, सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, एड. हितेन, राकेश चावला, वाईके सिंघल, सेवा सिंह मौजूद थे।


