अमृतसर | थाना बी-डिवीजन के अधीन आते चमरंग रोड पर बच्चों के झगड़े की रंजिश में गोलियां चलीं। इसके एक युवक टांग में गोली लगने से जख्मी हो गया। घायल की पहचान हरमन सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया। हरमन ने बताया कि बच्चों का आपसी झगड़ा हुआ था। शुक्रवार शाम झगड़े को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद गाड़ी में सवार युवकों ने आकर उसपर गोलियां चलाईं। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि हमलावरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।


