भास्कर न्यूज | नंदिनी अहिवारा अहिवारा विधानसभा के ग्राम मेड़ेसरा, परसदा और सगनी के साथ ही बेमेतरा के ग्राम सांकरा (देवादा) में लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। आयोजनों में मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद ताम्रकार ने कहा कि, लोक कला महज मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारे समाज का दर्पण है। आज के डिजिटल युग में जब युवा अपनी जड़ों से दूर हो रही है, तब गांवों में ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। महोत्सव में प्रदेशभर से आई मंडलियों ने रामायण, जस गीत और सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर युवा छत्तीसगढ़ी भक्ति मंच के जिला महामंत्री जितेन्द्र यादव, अहिवारा अध्यक्ष रौनक ताम्रकार, गैंदलाल उपस्थित थे।


