मानस महोत्सव: 45 मंडलियों व व्याख्याकारों का सम्मान किया

भास्कर न्यूज | अमलीडीह/भखारा मानस शक्ति केंद्र कोर्रा के संयोजन में चरोटा में मानस महोत्सव व व्याख्याकारों का सम्मान समारोह हुआ। इसमें कोर्रा, गातापार, हंचलपुर, टिपानी, रामपुर, जुगदेही व चरोटा की मानस मंडलियों ने रामकथा सुनाई। शक्ति केंद्र के 45 मानस मंडलियों के व्याख्याकारों को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए व उनकी क्षमता संवर्धन के लिए मानस दिग्दर्शन पत्रिका भेंट कर उनका सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में अपने धर्म के प्रति आस्था सुदृढ़ होती है। समाज के साथ-साथ परिवार में संस्कारों का विकास भी होता है। भगवान राम चाहते तो अयोध्या पति बन सकते थे, लेकिन उन्होंने माता-पिता की आज्ञा मान कर वन को निकले। वह मात्र अयोध्या के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे संसार के प्राणियों के हितार्थ कठिनाई झेलकर उन्हें खुशियां दी। कार्यक्रम में रेखा शेषनारायण साहू जनपद सदस्य, गणेशराम साहू जिलाध्यक्ष साहू संघ, नंदकुमार साहू सोसायटी अध्यक्ष, दयालुराम साहू व्याख्याता, अध्यक्ष सालिकराम साहू, सचिव गिरधारी साहू, खिलेश्वर साहू, अजित निषाद, भीषम साहू, केके सिन्हा, सुग्रीव नेताम, सरपंच भानेतत पटेल, खिलेश्वरी ध्रुव, घनश्याम साहू, जितेंद्र, सुरेश, चम्पेश्वर, धनपाल, झुमुक आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *