बलांगीर| उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के होनहार व सक्रिय सदस्य और वर्तमान प्रांतीय महासचिव एडवोकेट सुभाष चंद्र अग्रवाल( रूपरा रोड वाले) का वर्ष 2026- 28 में मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुनाव हुआ है। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन बलांगीर शाखा के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। वर्तमान में दिनेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। 15 मार्च को संबलपुर में प्रांतीय अधिवेशन आयोजित है। इसमें सुभाष अग्रवाल अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। मारवाड़ी सम्मेलन बलांगीर शाखा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, महासचिव गजानंद अग्रवाल, सहसचिव अनिल मोदी, उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल सहित अन्य ने खुशी जाहिर की है।


