यदुवंशी समाज का सामूहिक विवाह समारोह:अक्षय तृतीया पर हरदा के नयागांव में 100 जोड़े लेंगे सात फेरे

हरदा जिले के नयागांव में श्री आदर्श यदुवंशी समाज द्वारा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में करीब 100 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। समाज के संरक्षक बृजमोहन पटेल ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस सामूहिक विवाह का आयोजन इस बार सिवनी मालवा की बजाय हरदा जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम नयागांव में किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। श्री आदर्श यदुवंशी समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार यदुवंशी के अनुसार, लुजगांव, शिवपुर, भैंसादेह, रमपुरा और हरपालपुर सहित कई गांवों से सहयोग राशि एकत्रित की जा रही है। समाज के लोग बढ़-चढ़कर इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, सुबह 7:30 बजे से कुलपुरोहित आचार्य पंडित राहुल कृष्ण शास्त्री और दिनेश तिवारी भौमदा द्वारा श्री गणेश पूजन, माता पूजन एवं मां नर्मदा पूजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 8 से 9 बजे तक मंडपाच्छादन होगा। शुभ लग्न अभिजीत में सुबह 11:30 से दोपहर 12 बजे तक फेरे होंगे। विदाई समारोह दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *