अवैध शराब पर राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल की चेतावनी:कहा- नियम विरुद्ध दुकानें बंद करो, नहीं तो कार्रवाई होगी

अवैध शराब के खिलाफ राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल ने रायसेन जिले में शराब ठेकेदारों को सार्वजनिक मंच से चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो दुकानें नियमों के विरुद्ध चल रही हैं, उन्हें तुरंत बंद कर दें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। मंत्री ने जिला प्रशासन को भी अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आम जनता से कहा कि यदि किसी को अवैध शराब की जानकारी मिले, तो वह सीधे उनके व्हाट्सएप पर सूचना दे सकते हैं। बता दें, मंत्री ने ये बात बरेली विस में हुए एक कार्यक्रम में कही थी। चेतावनी के अगले ही दिन, शनिवार को उनकी विधानसभा क्षेत्र बरेली के अलीगंज में स्थानीय लोगों ने एक बोलेरो से जा रही अवैध शराब को पकड़ा। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग और बरेली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब जब्त कर ली और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *