सीधी में खाई में गिरी बोलेरो, 4 की मौत:हादसे में 4 लोग घायल; सिंगरौली से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे सभी लोग

सीधी में महाकुंभ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हाे गई। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है। खाई 30 फीट से ज्यादा गहरी है, लेकिन पत्थर और पेड़ों की वजह से गाड़ी 12 फीट से ज्यादा नीचे नहीं जा पाई। हादसा रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे मूड़ा पहाड़ पर हुआ। सभी लोग सिंगरौली के जयंत से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। जैतपुर गांव से दो गाड़ियों में 13 लोग प्रयागराज के लिए निकले थे। इनमें एक गाड़ी में आठ और दूसरी में पांच लोग सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों को सुबह करीब 5 बजे हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अमीलिया थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को पहले सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सुबह करीब 8 बजे रीवा रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए- हादसे में इन लोगों की मौत हुई हादसे में ये लोग घायल हुए सभी मृतक दोस्त थे, सभी की उम्र 22 से 30 साल
मरने वाले सभी लोग दोस्त थे। सभी की उम्र 22 से 30 साल थी। जैतपुर गांव से रात में प्रयागराज के लिए निकले थे। मरने वालों में संदीप साहू कोल माइंस और प्रमोद यादव एनटीपीसी में नौकरी करते थे। रमाकांत साहू का एनसीएल में इंटरव्यू हो गया था। अगले दो महीने में वह जॉइन करने वाला था। ये खबर भी पढ़ें- गुजरात बस हादसे से पहले लड़े थे ड्राइवर-कंडक्टर गुजरात में रविवार को खाई में गिरी मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं की बस तीन बार पलटी खाई थी। श्रद्धालुओं ने बताया कि एक दिन बस गंगासागर में भी फंस गई थी। तीन दिन वहां कीचड़ में फंसी रही। बड़ी मुश्किल से क्रेन से खिंचवाया, तब बाहर आई। इसके बाद रात को भी पलटी खाने से बची थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *