बड़वानी में किसान के खेत के टप्पर में लगी आग:चूहे ने दीपक गिराया, 30 हजार रुपए समेत सारा सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक

बड़वानी जिले की ठीकरी तहसील के ग्राम घट्टी के एक किसान के मालपुरा बैडी में खेत में बने टप्पर में आग लग लग गई। किसान शोभाराम पिता मोतीराम के कच्चे मकान में जल रहे दीपक को चूहे ने सामान के नीचे खींच लिया, जिससे आग लग गई। उनके कच्चे मकान में रखे 30 हजार रुपए समेत सारा सामान और दस्तावेज जलकर राख हो गए। हादसा रविवार रात 11.30 बजे की है। घटना के समय किसान शोभाराम और उनकी पत्नी मैदा बाई मौजूद थे। आगजनि से टप्पर में रखा घरेलू सामान, जरूरी दस्तावेज और लगभग 25 से 30 हजार रुपए की नगदी जलकर राख हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गरीब किसान को भारी नुकसान हो चुका था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *